Motivational Quotes यहां एक से बढ़कर एक शिक्षाप्रद Motivational Quotes in Hindi का खजाना है। ये Quotes आपके जीवन को एक नई राह दिखाएंगे। आपके लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। आप अपने लक्ष्य को भेदने में सफल होंगे।
प्यारे दोस्तों जिंदगी हमारा इम्तिहान लेती रहती है, अगर इन छोटे मोठे इम्तिहानों से डरकर हमने अपना रास्ता बदल लिया तो हमसे बड़ा कायर और कोई नहीं होगा। हमें अपना लक्ष्य पाने के लिए जी-जान से मेहनत करनी होगी तभी हम अपना मुकाम पा सकते है। इतिहास गवाह है की जो भीड़ से हटकर चले, एक दिन दुनिया उनके पीछे चली।
ये Motivational Quotes आपको आगे बढ़ने की राह दिखाएंगे, आपके सपनों की नीवं को और ज्यादा मजबूत करेंगे। तो मित्रों, कृपया ऊपर से लेकर निचे तक गहराई से ये Motivational Quotes पढ़ें।
जब तक शिक्षा का मकसद नौकरी पाना होगा,
तब तक समाज में नौकर ही पैदा होंगे,
मालिक नहीं।
जिनमें अकेले चलने का होंसला होता है,
उनके पीछे एक दिन काफिला होता है।
सारे सबक किताबों में नहीं मिलते यारो,
कुछ सबक जिंदगी भी सिखाती है।
अगर आप सही हो तो कुछ सही साबित करने की कोशिश ना करो,
बस सही बने रहो, गवाही खुद वक्त देगा।
मुसीबतों से बचने की कोशिशें नई मुसीबतों को जन्म देती हैं।
असफल होना बुरा है,
लेकिन प्रयास ही ना करना महाबुरा है।
दुनिया में इंसान को हर चीज़ मिल जाती है,
सिर्फ अपनी गलती नहीं मिलती।
इतर से कपड़ों का महकाना कोई बड़ी बात नहीं है,
मज़ा तो तब है जब आपके किरदार से खुशबू आये।
बुरी आदतें अगर वक्त पर नहीं बदली जाए तो वह आदतें आपका वक्त बदल देती हैं।
अध्यापक और जिंदगी में बस इतना ही फर्क है,
अध्यापक सबक सिखाकर इम्तिहान लेता है, जिंदगी इम्तिहान लेकर सबक सिखाती है।
सफल लोग कोई और नहीं होते वो बस कड़ी मेहनत करना जानते हैं।
कुछ लोग ठोकर खाकर बिखर जाते हैं,
कुछ लोग ठोकर खाकर इतिहास बनाते हैं।
खुद को एक सोने के सिक्के जैसा बनाइये,
जो कि अगर नाली में भी गिर जाए तो भी उसकी क़ीमत कम नहीं होती है।
अगर आप किसी का अपमान कर रहे हैं,
तो वास्तव में आप अपना सम्मान खो रहे हैं।
असफलता और सफलता दोनों ही अवस्थाओं में लोग तुम्हारी बातें करेंगे,
सफल होने पर प्रेरणा के रूप में और असफल होने पर सीख के रूप में।
भाग्य भी साहसी लोगों का ही साथ देता है।
अपनों पर भी उतना ही विश्वास रखो जितना दवाइयों पर रखते हो,
बेशक थोड़े कड़वे होंगे पर आपके फ़ायदे के लिए होंगे।
जीवन हमें हमेशा दूसरा मौका जरूर देता है, जिसे लोग कल कहते हैं।
अगर आप रेत पर अपने कदमो के निशान छोड़ना चाहते है तो एक ही उपाय है,
अपने कदम पीछे मत खिचिए।
इंतजार मत करो,
जितना तुम सोचते हो जिंदगी उससे कहीं ज्यादा तेजी से निकल रही है।
भरोसा जीता जाता है माँगा नहीं जाता है,
ये वो दौलत है जो कि पाया जाता है कमाया नहीं जाता।
आज जो दर्द सह रहे हो, कल वो आपकी ताक़त होगा।
गलती उसे कहते हैं जिससे आपने कुछ नहीं सीखा।
लोग चाहते हैं कि आप बेहतर करें,
लेकिन यह भी सत्य है कि उनमें से अधिकाँश यह नहीं चाहते कि आप उनसे बेहतर करें।
यदि आप उड़ नहीं सकते तो दौड़ो,
यदि दौड़ नहीं सकते तो चलो,
यदि चल भी नहीं सकते तो रेंगते हुए चलो,
लेकिन हमेशा आगे बढ़ते रहो।
अपनापन छलके आंखों में ऐसा कोई एक ही मिलता है लाखों में।
ख़ुशी आपके Attitude पर निर्भर करती है,
आपके पास क्या है उस पर नहीं।
जहां आप की अहमियत समझी ना जाए,
वहां जाना बंद कर दो चाहे वह किसी का घर हो या किसी का दिल।
इंसान सफल तब होता है,
जब वो दुनिया को नहीं बल्कि खुद को बदलना शुरू कर देता है।
जीतने का मज़ा तभी आता है, जब सभी आपके हारने का इंतजार कर रहे हो।
खर्च करने के बाद जो बचा उसे सेव मत करो,
बल्कि पहले सेव करो, फिर उस में से जितना बचा उसे खर्च करो।
जिसने अपनी इच्छाओं पर काबू पा लिया,
उस व्यक्ति ने समझो अपने दुखों पर काबू पा लिया।
असफ़लता हमें सफलता के नए रास्तों की तरफ ले जाती है।
सफल होने पर हमें दुनिया जानती है,
और असफल होकर हम दुनिया को जान जाते हैं।
संसार में सबसे असीम हमारी अपनी इच्छाशक्ति है,
अगर हम कुछ ठान लें, तो ब्रह्माण्ड भी सीमित नज़र आएगा।
जिससे कोई उम्मीद नहीं होती अक्सर वही लोग कमाल करते हैं।
अपनी मेहनत और विश्वास से अपनी किस्मत खुद लिखें।
कभी परिस्थितियों के हाथों की कठपुतली ना बनें,
क्योंकि आप हालात बदलने का दम रखते हैं।
अपने जीवन के सारे दिन एक कैदी की तरह गुजारने से अच्छा है,
आजादी के लिए लड़ते हुए मर जाओ।
अगर आप किसी चीज़ के सपने देख सकते है,
तो आप उसे हासिल भी कर सकते है।
जो खिलाड़ी है उसी को पता है की वो कितनी बार फ़ैल हुआ,
ऑडियंस को उसकी आखिरी कोशिश ही नज़र आती है,
जो उसकी काम कर गयी।